*गुजरात प्रदेश में भी जगद्गुरु श्री शंकराचार्य के समर्थन में हिंदू समाज मैदान में उतरा।*
उत्तर प्रदेश प्रयागराज माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर हिंदू समाज द्वारा कई स्थानो पर आवेदन पत्र सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश प्रयागराज के माघ मेले के दौरान बीते मौनी अमावस्या के दिन ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज को त्रिवेणी संगम पर स्नान करने से प्रशासन द्वारा रोका गया। इतना ही नहीं, उनके साथ मौजूद ब्रह्मचारी, संन्यासी, बटुक, बच्चे, परिकर एवं महिलाओं के साथ अवैध रूप से मारपीट की गई। सभी को अस्थायी पुलिस थाने में अवैध रूप से हिरासत में लेकर बंद किया गया तथा उनके साथ मारपीट की गई। जिसकी घोर निंदा हर हिन्दू समाज कर रहा है
इस पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने, सनातन सम्मान की पुनः स्थापना करने, कानून को अपने हाथ में लेकर अवैध हिरासत करने वाले तथा लोगों पर अत्याचार करने वाले अधिकारियों को दंडित कर निलंबित करने के आवश्यक आदेश देने की मांग को लेकर कलेक्टर साहब को आवेदन दिया गया
टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





