गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
श्री माधव गौशाला के भव्य रक्तदान शिविर में 1,230 यूनिट रक्त संग्रहित, मानव सेवा का बना नया कीर्तिमान
सूरत, 4 अगस्त।
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना विस्तार की संस्कृतिक रक्षा समिति द्वारा संचालित श्री माधव गौशाला, उधना में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 1,230 यूनिट रक्त एकत्रित कर मानव सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। पूरे दिन चले इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
संस्था के अध्यक्ष आशीष सूर्यवंशी ने बताया कि इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे गोमाता का आशीर्वाद, गोसेवकों की दो माह की निरंतर मेहनत तथा समाज के लोगों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि उधना, पांडेसरा, भेस्तान, डिंडोली सहित विभिन्न क्षेत्रों में 400 से अधिक गोसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड संख्या में रक्त संग्रहित हुआ।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से श्री माधव गौशाला का रक्तदान शिविर सूरत शहर के प्रमुख रक्तदान आयोजनों में शामिल रहा है और इस वर्ष भी लोगों के अभूतपूर्व सहयोग से नई उपलब्धि हासिल हुई है।
रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं ने गौशाला परिसर स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गोमाता का पूजन कर मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता निभाई।
शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष आशीष सूर्यवंशी ने सभी रक्तदाताओं, गोसेवकों, ब्लड बैंकों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहिए
“टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




