गुजरात प्रदेश अहमदाबाद जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश अहमदाबाद में भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अहमदाबाद, 6 अगस्त। अहमदाबाद शहर कांग्रेस समिति की अध्यक्ष सोनलबेन पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला कलेक्टर भव्य वर्मा को ज्ञापन सौंपकर भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त आवासीय मकानों के मालिकों के लिए विशेष राहत पैकेज, पुनर्वास, तत्काल आर्थिक सहायता तथा आवश्यक राहत उपाय लागू करने की मांग की। साथ ही राज्य सरकार के समक्ष इस संबंध में आवश्यक अनुशंसा करने का भी अनुरोध किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल की भारी वर्षा से अनेक परिवारों के घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिससे प्रभावित लोगों के सामने आवास और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को शीघ्र राहत प्रदान करते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

जिला कलेक्टर भव्य वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापार, वाणिज्य एवं सेवा क्षेत्र की इकाइयों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित राहत संबंधी निर्णय का परिपत्र शीघ्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा, भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त आवासीय मकानों का सर्वे अहमदाबाद नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के प्राकृतिक आपदा राहत नियमों और उपलब्ध निधि के अनुसार किया जाएगा। सर्वे के बाद पात्र परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में इलियास कुरैशी, अमित नायक, कमलेश कटारिया, निशीथ सीगापुर वाला तथा जनेश बढ़िया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

    अर्जुन रौतेला आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा…

    जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 की बैठक शनिवार को शास्त्रीपुरम स्थित दिव्या रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ सीता-राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ…

    Leave a Reply