गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
महिला मित्र के सामने युवक की निर्मम हत्या, 5 हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला
सूरत, 6 अगस्त। सूरत के भेस्तान क्षेत्र में बुधवार शाम दिनदहाड़े हुई एक नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। भेस्तान स्थित भीम आवास के पास कार में अपनी महिला मित्र के साथ बैठे युवक सतीश सुरेशभाई मराठा पर 4 से 5 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश मराठा अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठा था। इसी दौरान हथियारों से लैस 4 से 5 हमलावर वहां पहुंचे और महिला के सामने ही सतीश पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, चेहरे और सीने पर गंभीर वार किए गए। हमलावरों ने उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दोनों हाथों की उंगलियां भी काट डालीं। गंभीर रूप से घायल सतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक तलवार और दो धारदार हथियार बरामद किए हैं, जिन्हें छोड़कर हमलावर फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राथमिक जांच में 4 से 5 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। पुलिस पुरानी रंजिश, गैंगवार और आपसी विवाद सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के साथ मौजूद महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस के अनुसार, मृतक सतीश मराठा वर्ष 2024 के चर्चित सूर्या मराठी हत्याकांड में आरोपी था, लेकिन बाद में अदालत से बरी हो गया था। वह कथित रूप से ‘राहुल अपार्टमेंट गैंग’ का सक्रिय सदस्य भी माना जाता था। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
इस निर्मम हत्या की घटना से पूरे भेस्तान क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



