ताज प्रेस क्लब में दूसरे दिन दमदारी से नामांकन

ताज प्रेस क्लब में दूसरे दिन दमदारी से नामांकन

मनोज मिश्रा, पवन तिवारी, विवेक जैन, आशीष भटनागर, पीयूष समेत अनेक प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

आगरा। ताज प्रेस क्लब की चुनावी प्रक्रिया में दूसरे दिन बुधवार को प्रत्याशियों ने दमदारी से नामांकन किया। ढोल-नगाड़ों और जिंदाबाद के नारों के साथ पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ चुनावी गुणा-भाग भी लगाया।

दूसरे दिन उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज मिश्र, सचिव के लिए पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष के लिए मनोज मित्तल ने पर्चा दाखिल किया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए शरद शर्मा, संदीप जैन, अमित पाठक ने पर्चा भरा। इस दौरान समर्थकों की नारेबाजी देखते ही बन रही थी। इनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए अशोक अग्निहोत्री (ताऊ), महासचिव के लिए विवेक जैन, प्रभजोत कौर रघुवंशी, कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष शर्मा और राम निवास शर्मा ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष और सचिव के तीन-तीन पदों के लिए और कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों पर भी बड़ी संख्या में पर्चे भरे गए। इस दौरान मनोज मिश्र, पवन तिवारी, मनोज मित्तल के समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। नामांकन के दौरान पुष्पवर्षा भी की गई। चुनाव अधिकारी विनोद भारद्वाज, राजीव सक्सेना, सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने नामांकन पत्र स्वीकार किए।

आज इन्होंने भरे पर्चे

अध्यक्ष पद:- ओम ठाकुर, भुवनेश श्रोत्रिय।

उपाध्यक्ष पद:- मनोज मिश्र, रमेश राय, आशीष भटनागर और अनुपम चतुर्वेदी।

महासचिव पद:- विवेक कुमार जैन, प्रभजोत कौर, अधर शर्मा।

सचिव पद:- पवन तिवारी, श्यामल गांगुली, मोहनलाल जैन, यतीश लवानिया, वीरेंद्र गोस्वामी, मुनीन्द्र शंकर त्रिवेदी, राजीव दधीच।

कोषाध्यक्ष पद:- मनोज मित्तल, रामनिवास शर्मा, पीयूष शर्मा।

कार्यकारिणी सदस्य:- संदीप जैन, शरद शर्मा, अमित पाठक, अरुण रावत, हरिओम रावत, डा एमसी शर्मा, शशिकांत मिश्रा, मोहनलाल जैन, रामहेत शर्मा, मनोज गोयल, सूर्य प्रकाश, जय सिंह वर्मा, राजेश वर्मा, शरद शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

    दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल किरावली बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

    जवा में तहसीलदार की अनदेखी से कब्जा बरकरार

    Leave a Reply