बहराइच *तहसील कैसरगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच 20 मई। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह मई के तृतीय शनिवार को तहसील कैसरगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर सीआरओ श्री मिश्र ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सीआरओ ने जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाएं और उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पात्रता के अनुसार आमजन को प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय तथा प्रत्येक कार्य दिवस में जनसुनवाई के दौरान आने वाले सभी गरीब, जरूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय।
कैसरगंज कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त 111 प्रार्थना-पत्रों में 06, महसी में प्राप्त 61 में 02, सदर बहराइच में 36 में 02, पयागपुर में 79 में 06, नानपारा में 12 में 02 तथा मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 30 प्रार्थना-पत्रों में से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच 8081466787.।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply