एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने किया मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प

बुलंदशहर (सुनील राघव) सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन की प्रेरणा और “दधीचि देहदान समिति” के माध्यम से बुलंदशहर निवासी एक ही परिवार के 5 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प कराया है। मृत्यु के उपरांत हमारी आंखें किसी दूसरे नेत्रहीन व्यक्ति की जिन्दगी रौशन कर सकती हैं। मृत शरीर से निधन के 4 घण्टे के अन्दर आंखों का रेटिना निकालकर सुरक्षित रख लिया जाता है, जिसको बाद में किसी भी नेत्रहीन व्यक्ति को प्रत्यारोपित किया जा सकता है।
मानवता की सेवा के इस महान कार्य के लिए देश भर में सक्रिय संस्था “दधीचि देहदान समिति” के स्थानीय प्रतिनिधि एवं राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह के माध्यम से बुलंदशहर के यादव नगर कॉलोनी निवासी कौशल कुमार उर्फ बिट्टू ठाकुर, ममता सिंह जी, ममतेश सिंह जी, प्रशान्त जादौन एवं रश्मि जादौन ने संकल्प पत्र भरकर मृत्योपरांत नेत्रदान हेतु पंजीकरण कराया।
इस प्रेरणादायक कार्य के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने उक्त परिवार के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश पुलिस द्वारा नशीले प्रदार्थ कि बिक्री पर कड़क कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज सूरत शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के…

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    Leave a Reply