बहराइच *विधायक नानपारा व डीएम द्वारा फसल बीमा योजना के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना *मनोज त्रिपाठी,

27 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ चार पहिया व दो पहिया ‘‘प्रचार-वाहनों’’ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि श्री टी०पी०शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
उप निदेशक शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किये गये 03 प्रचार वाहन जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, गॉवों, प्रमुख बाज़ारों एवं हाटों, कार्यालयों इत्यादि का भ्रमण कर सभी ऋणी व गैर ऋणी कृषकों को बीमा योजना के प्रति जागरूक करेगें ताकि जनपद के अधिक से अधिक किसान 31 जुलाई 2023 तक अपनी फसलों का बीमा कराकर फसलों को होने वाली क्षति से सुरक्षित हो सकें। उप निदेशक श्री शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2023 में 03 फसलें धान, मक्का एवं अरहर की अधिसूचित हैं, जिनका बीमा कराने हेतु 2 प्रतिशत की दर से प्रीमियम की धनराशि कृषकों द्वारा देय है। जनपद के सभी ऋणी व गैर ऋणी किसान 31 जुलाई 2023 तक योजना अन्तर्गत पंजीकरण कराकर बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं । मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच 8081466787.।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply