बेटे ने किया अपनी सगी माँ से दुष्कर्म रिश्तों को किया शर्मसार

राजस्थान से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बूंदी में एक बेटे पर अपनी मां से रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया।

आरोपी की उम्र 28 साल बताई जा रही है। जबकि उसकी मां की उम्र 52 साल है। घटना के बाद मां अपने छोटे बेटे के साथ थाने पहुंची और आरोपी बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने नशे में मां के साथ दरिदंगी की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि वह मां के साथ मामा के घर गया था। इस दौरान जब वह रास्ते में घर लौट रहा था तो उसने सुनसान देखकर मां के साथ हैवानियत की।

मां ने हाथ जोड़कर लगाई गुहार

पुलिस को दर्ज कराई शिकायत के अनुसार पीड़िता मां ने बताया कि शाम 6 बजे के करीब उसने मुझे साथ में घर चलने को कहा तो मैंने मना कर दिया लेकिन उसने जबरदस्ती साथ चलने को कहा। इसके बाद आरोपी मां को लेकर पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में उसने मां के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान मां ने हाथ जोड़कर बेटे से गुहार लगाई, मां होने की दुहाई दी, लेकिन दरिंदे ने एक नहीं सुनी।

घर में हर कोई रह गया हैरान

पीड़िता मां ने घर आकर बेटे की इस करतूत के बारे में बताया तो हर कोई सन्न रह गया। मामले में डीएसपी तरुणकांत सोमानी ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र के लोग इस घटना से हैरान हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

    *तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*   सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन…

    खाटू श्याम मंदिर मे फाल्गुन लक्खी मेला 2026 का भव्य शुभारम्भ

    सीकर (राजस्थान)। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक खाटू नगरी एक बार फिर “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंज उठी है। खाटू श्याम…

    Leave a Reply