वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट ने मिशन शक्ति के तहत बहाई सेवा कार्य की बयार।

आगरा। वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना द्वारा आगरा किला रामलीला मैदान पर उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित महिलाओं व बालिकाओं को टोल फ्री नंबर 112 पुलिस सहायता 1090 वूमेन पावर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के विषय में बैनर व पोस्टर के माध्यम जागरूक किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल ने बच्चों को स्वस्थ रहने हेतु साफ सफाई का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया। व थाना प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग आगरा श्रीमती कमर सुल्ताना ने बच्चों को स्वच्छता के साथ-साथ इन बच्चों के माता पिता को पढ़ाई पर भी ध्यान देने के लिए जागरूक किया।एनटी हुयमन ट्रैफिकिंग थाना महिला आरक्षी गौरी मिश्रा भी इसमे शामिल रहीं। इस अवसर पर वहां रहने वाले आसपास के निर्धन परिवार के बच्चों को दीपावली त्यौहार के शुभ अवसर पर गर्म कपड़े व मिठाइयों का वितरण भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में श्री योगेश अग्रवाल उपस्थित रहे।


ट्रस्ट की महासचिव दीपिका अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता मित्तल ने व्यवस्थाएं सम्भालीं।
इस अवसर पर गौरव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पलक अग्रवाल श्वेता अग्रवाल सुनील गर्ग आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर अकीदत का सैलाब, फातिहा ख्वानी के बाद बांटा गया लंगर

      फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply