निहाल सिंह फाउंडेशन ने पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया ‘निहाल’ पुण्य स्मरण कार्यक्रम

अर्जुन रौतेला आगरा। निहाल सिंह जी का व्यवहार ऐसा था कि पक्ष-विपक्ष सब उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। देश की सेवा के क्षेत्र में उन्होंने सेठ अचल सिंह की विरासत को बेहतर ढंग से संभाला और आगरा के विकास में भागीदारी की। आज देश को सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है..

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और शीर्ष कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ये विचार रविवार शाम बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में निहाल सिंह फाउंडेशन द्वारा पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित ‘निहाल’ पुण्य स्मरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

इससे पूर्व श्री अशोक गहलोत, समारोह-अध्यक्ष और फाउंडेशन के संरक्षक शशि शिरोमणि, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाठक (मथुरा), करौली के विधायक संजय जाटव, धौलपुर की विधायक शोभा रानी कुशवाह, जयपुर के विधायक रफीक खान, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, और निहाल सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष व विधायक रोहित बौहरा ने निहाल सिंह जैन जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करके कृतज्ञ शहरवासियों व कांग्रेस नेताओं के साथ उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चुल्लू, राम टंडन, कैंसर सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. मधुरिमा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरजा शंकर शर्मा और समाजसेवी राजकुमार जैन ने निहाल सिंह जैन जी से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन ने आगरा के विकास में महती भूमिका निभाई। वह जन समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहते थे। विपक्षी भी उनकी सादगी, सरलता और बेदाग छवि का लोहा मानते थे।

फाउंडेशन सचिव मनोज जैन बौहरा ने स्वागत भाषण देते हुए अपने पिता को कुछ यूँ याद किया- ” घर में है आज तक वही खुशबू बसी हुई। लगता है यूँ कि जैसे वो आकर नहीं गया.. ”

वहीं फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंच का कुशल संचालन कर रहे हरीश ‘चिमटी’ ने जब इन पंक्तियों से पुण्य स्मरण कार्यक्रम का उद्घोष किया तो सब लोग निहाल सिंह जी की स्मृतियों में खो गए- ” सर से लेकर पाँव तक सारी कहानी याद है। आज भी ये शख्स मुझको मुँह जबानी याद है.. ”

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहित बोहरा (दीपू भाई) ने सभी का आभार व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चिमटी ने कुशल संचालन किया।

कोषाध्यक्ष रोहित जैन बौहरा, ऋषभ बौहरा, राहुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आईडी श्रीवास्तव, बासु जैसवाल, समीर चतुर्वेदी, अजीत बौहरा, विमल शर्मा, डॉ. सुषमा गुप्ता, भारत भूषण गप्पी राजीव लोचन भारद्वाज, शिवांगी, वीरेंद्र बौहरा, अशोक राठी, डॉ. निधि जैन, शुभम बौहरा, सौरभ शर्मा, डॉ. शिखा श्रीधर, डॉ. मंजरी शर्मा, नवीन गोस्वामी, रामनाथ सिकरवार फौजी भाई, संजय अग्रवाल, अमित सिंह, नंदलाल भारती, अशोक सिंह और सचिन चौधरी ने स्वागत किया।

इन्हें मिला ‘निहाल’ स्मृति सम्मान

पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की स्मृति में जरदोजी कलाकार रईसुद्दीन, फैजानुद्दीन व फरदीनुद्दीन के साथ पेंटिंग कलाकार भावना पांडे को कला उद्यमी तथा सीनियर क्रिकेटर पीटर पॉल व क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह को खेल प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, सामाजिक सरोकारों के तहत बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की 11 मेधावी बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री निहाल सिंह जैन की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम बौहरा, श्रीमती मंजू बापना (भोपाल) और श्रीमती शोभना बौहरा ने छात्रवृत्ति वितरित की।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पांडेसरा विस्तार में श्री राम कथा का आयोजन श्री प्रेमभूषण महाराज जी के कृपा पात्र श्री राजन महाराज जी के मुखविंद से तारीख 13 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक

    गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा विस्तार के राम भक्तों के लिए राम कथा का आयोजन होने जा रहा है आयोजक श्री भाई अखिलेश सिंह श्री भाई अजय सिंह…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर जिला कलेक्टर और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांडेसरा से मांडवी और मांगरोल तहसील के गांवों में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए श्री दर्शन कुमार ये नायक महामंत्री गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने की अपील

    9/11/2025 सूरत गुजरात प्रदेश सुरत जिला के अंतर्गत माडवी–मांगरोल तालुका के गाँवों (करंज, तडकेश्वर, लीमोद्रा, हरियाल आदि) में स्थित एल्यूमिनियम–रबर कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय कानूनों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने के…

    Leave a Reply