प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग: युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र स्थित नरहौली पुल के पास शनिवार शाम प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे युवक-युवती, आगरा से मथुरा आ रही मालगाड़ी के आगे कूद गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि युवक गंभीर घायल था। मोबाइल फोन के आधार पर युवती की पहचान वंशिका बाली (19) पुत्री रवि बाली निवासी मॉडल टाउन, यमुनानगर (हरियाणा) और युवक की शिनाख्त विवेक गुप्ता (19) पुत्र महेश गुप्ता निवासी उत्तमनगर, करनाल के रूप में हुई।

प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या करने का मामला

थाना प्रभारी ने उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक की जेब से शुक्रवार की अंबाला से ऋषिकेश तथा ऋषिकेश से मथुरा की टिकट मिली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बृहस्पतिवार को घर से निकले हैं। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन   गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी   सूरत। लगातार हो…

    Leave a Reply