प्रेमी के पिता के साथ फरार हुई प्रेमिका

प्रेमी के पिता के साथ इश्क लड़ा बैठी युवती, एक दूसरे का हाथ थाम घर से भाग गए दोनों

यूपी के कानपुर में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। एक युवती के अपने प्रेमी के पिता से ही प्रेम संबंध हो गए। यही नहीं पिता अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी कमलेश को भी पकड़ लिया।

कानपुर में चकेरी एक 20 वर्षीय युवती का 13 माह पहले गायब हुई थी। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद किया। औरैया के कंचौसी गांव निवासी कमलेश कुमार राजमिस्त्री हैं। वह 2022 में अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ चकेरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने आए थे। कमलेश के बेटे का इलाके की 20 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध हो गए।

इसे बाद युवती ने बेटे को छोड़कर कमलेश से नजदीकियां कर लीं। मार्च 2022 में कमलेश अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। युवती के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद से चकेरी पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से युवती के दिल्ली में होने की जानकारी हुई। फिर पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपी कमलेश को भी पकड़ लिया। चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि युवती मार्च 2022 से लापता थी। जिसे बरामद करने के साथ आरोपी को भी पकड़ा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply