ताज लिटरेचर क्लब ने किया वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना जी के काव्य संग्रह ‘वीरा’ का विमोचन

 

*ताज लिटरेचर क्लब ने किया वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना जी के काव्य संग्रह ‘वीरा’ का विमोचन*

*पम्मी जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए सडाना परिवार सहित सभी गणमान्य जनों की नम हुईं आँखें*

*पम्मी जी का साहित्य देता है सेवा की प्रेरणा: पूरन डाबर*

*’वीरा’ की कविताओं में ढले हैं नारी मन के मार्मिक एहसास: डॉ. अशोक विज*

*पम्मी जी एक नायाब हस्ती थीं, उनके अधरों पर सदा खेलती रही एक विजयिनी मुस्कान: डॉ. सुषमा सिंह*

*साहित्य जगत का एक दीप्तिमान सितारा थीं पम्मी सडाना: भावना वरदान शर्मा*

आगरा। ताज लिटरेचर क्लब और सडाना परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल सभागार में आगरा की वरिष्ठ साहित्यकार, अनूठी रंगकर्मी और बेहतरीन मंच संचालक स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना के काव्य संग्रह ‘वीरा’ का विमोचन गणमान्य जनों द्वारा किया गया। समारोह में पम्मी जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए सडाना परिवार सहित सभी गणमान्य जनों की आँखें नम हो गईं।
विशेषकर जब निहिता सडाना द्वारा अपनी माँ पम्मी सडाना के लिए लिखे गए मार्मिक पत्र को अंजू अरोड़ा ने पढ़कर सुनाया तो पूरा सभागार भावुक हो गया। पति अरविंद सडाना, पुत्र अंकित सडाना और पुत्रवधु जैस्मीन सडाना की आँखों में अश्रु धारा उमड़ पड़ी।
लोकार्पित पुस्तक की समीक्षा करते हुए डॉ. अशोक विज ने कहा कि वीरा की कविताओं में नारी मन के मार्मिक एहसासों को पम्मी जी ने बहुत ही खूबसूरती से ढाला है। यह एक उत्कृष्ट काव्य संग्रह है।
आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह ने रुंधे गले से कहा कि पम्मी जी एक नायाब हस्ती थीं जो अपना अलग सा ही असर छोड़ती थीं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर वह शारीरिक अशक्तता से लड़ती रहीं और उनके अधरों पर सदा एक विजयिनी मुस्कान खेलती रही।
समारोह के मुख्य अतिथि पूरन डाबर ने कहा कि पम्मी सडाना बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। उनका साहित्य हमें सेवा को प्रेरित करता है और संवेदना जगाता है।
ताज लिटरेचर क्लब की संस्थापक भावना वरदान शर्मा ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना आगरा ही नहीं, देश के साहित्य जगत का एक दीप्तिमान सितारा थीं, जिनके जाने के बाद हुई रिक्तता को भरना मुश्किल है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूरन डाबर, समारोह-अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, संस्थाध्यक्ष इं. राजकुमार शर्मा, रश्मि मगन, विशिष्ट अतिथि मुकेश जैन और अरविंद सडाना ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
निखिल प्रकाशन समूह की एमडी श्रीमती नीरज शर्मा और ताज लिटरेचर क्लब की ओर से महेश चंद शर्मा एवं इंजी. राजकुमार शर्मा ने साहित्य-क्षेत्र में पम्मी सडाना जी के उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया।
रंगकर्मी श्रीमती मीनू ढींगरा ने पम्मी सडाना की जीवन यात्रा और रंगकर्मी विजय शर्मा ने रंगमंच यात्रा पर प्रकाश डाला।
डॉ. राजेंद्र मिलन, रमेश पंडित, नम्रता पानेकर, डॉली मदान, राजश्री मिश्रा, अनिल शर्मा, दीपा बवेजा, डॉ. राम प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. राज किशोर शर्मा राजे, अंजू दयालानी, अलका अग्रवाल, पूजा कालरा, रेखा गौतम ने पम्मी सडाना जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उनके परिवार के सदस्य अशोक सडाना, नरेंद्र सडाना , निम्मी सडाना और कमल धींगरा भी उपस्थित रहे। ताज लिटरेचर क्लब के सदस्य बृजेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, राकेश लवानिया, राहुल उपाध्याय और सुरेश शर्मा ने व्यवस्थाएँ संभालीं।
अरविंद सडाना ने सब का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भावना वरदान शर्मा ने किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply