संस्कार भारती ब्रज प्रांत के नव संवत्सर स्नेहिल मिलन समारोह में कवियों और कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

*ललित कलाओं के उन्नयन सँग राष्ट्र-जागरण का सिलसिला रहेगा जारी*

*संस्कार भारती ब्रज प्रांत के नव संवत्सर स्नेहिल मिलन समारोह में कवियों और कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, विभिन्न स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लगाए चार चाँद*

आगरा। संस्कार भारती तेजोमहल (ब्रज प्रांत) द्वारा सोमवार शाम ताजगंज स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में नव संवत्सर स्नेहिल मिलन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में कवियों, वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कवियों ने कविताओं से सामाजिक व राष्ट्रीय संदेश देकर सबको भाव-विभोर कर दिया। वहीं ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी स्कूल और प्रताप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
इससे पूर्व संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल गौड़, वरिष्ठ साहित्यकार राज बहादुर सिंह राज, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, प्रांतीय संरक्षक हरिमोहन सिंह कोठिया, जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव और महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी ने मां शारदे, पद्मश्री बाबा योगेंद्र दा व भारत माता के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण व समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
ताज पूर्वी क्षेत्र की संरक्षक श्रीमती ऋतु अग्रवाल, संयोजक ताहिर सिद्धीकी और व्यवस्था प्रमुख संजय अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक बांकेलाल गौड़ ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा ललित कलाओं के उन्नयन के साथ पूरे देश में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र जागरण का सिलसिला जारी रहेगा।
संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ कवि राज बहादुर सिंह राज ने कहा कि यह स्नेहिल मिलन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इससे संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं में पारिवारिक भावना बढ़ेगी।
नंद नंदन गर्ग ने हाल ही में हुई केंद्रीय बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार भारती संगठन की अखिल भारतीय टोली संगठन को सक्षम बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
समारोह के विभिन्न सत्रों का संचालन राज बहादुर सिंह राज, संजीव वशिष्ट एडवोकेट एवं यतेंद्र सोलंकी ने किया। संजय अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ, शिव शंकर सहज, अशोक अश्रु, डॉ. शैलबाला अग्रवाल, डॉ. रामवीर शर्मा रवि और हरीश अग्रवाल ढपोरशंख कवियों में मौजूद रहे।
ओम स्वरूप गर्ग, डॉ. मनोज पचौरी, नंद किशोर और राजेंद्र गोयल सम्मानित कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply