रुनकता।न्याय व्यवस्था में और सुधार आवश्यक, समाज व अधिवक्ताओं की भूमिका अहम

न्याय व्यवस्था में और सुधार आवश्यक, समाज व अधिवक्ताओं की भूमिका अह

रुनकता। समाज में न्यायिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कैप्टन शुभम फाउंडेशन द्वारा न्यायिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को त्रिवेणी फार्म, अरतोनी में किया गया। कार्यक्रम सक्षम डाबर मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के न्यायमूर्ति नलिन श्रीवास्तव एवं राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा रहे। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली में सुधार की प्रक्रिया जारी है, किंतु अभी और सुधार व कानूनों में बदलाव की आवश्यकता है, जिसके लिए अधिवक्ताओं व समाज का सक्रिय सहयोग अनिवार्य है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उद्यमी एवं विचारक पूरन डावर ने की। उन्होंने आगरा में उद्योगों के विस्तार में आने वाली कानूनी बाधाओं पर चर्चा करते हुए व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने विषय प्रवर्तन किया। परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक श्री केशव दत्त गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. सुभाष बाबू परमार ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश पुष्कर उपाध्याय, बार एसोसिएशन सचिव एड. विनोद शुक्ला, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. डी.वी. शर्मा, डॉ. पंकज महेंद्रू, डॉ. ए.के. गुप्ता, धन कुमार जैन, डॉ. कैलाश चंद्र सारस्वत, वीरेंद्र सिंघल, टीटू गोयल, विनय सिंघल, हरिनारायण चतुर्वेदी, नितेश अग्रवाल, डॉ. अमित सिंहल, राजीव वासन, अतुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में न्यायिक, सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply