प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिले यूपी के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मवीर प्रजापति प्रधानमंत्री ने सराहा उत्तर प्रदेश के कैदियों का हुनर,मंत्री ने भेंट किए कैदियों के स्वनिर्मित वस्तुएं* लखनऊ:26 दिसंबर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज दिल्ली में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की। भारत के इतिहास में आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश के मंत्री ने विभागीय कार्यों को प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री से भेंट की है। भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी की जयंती के ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री से मुलाक़ात कर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति ईमानदारी को अपना मूलमंत्र बताते हुए अपने विभाग की समीक्षात्मक प्रजेंटेशन एक बुकलेट के माध्यम से दिखाई और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को विभागीय उपलब्धियों पर तैयार की गई पुस्तक की एक प्रति के साथ बंदियों द्वारा मथुरा जिला कारागार में बने ठाकुरजी की पोशाक, जैन मुनियों के अंगवस्त्र ,पटुका ,शॉल, साड़ी अलीगढ़ जेल में बने लकड़ी के गदा व शिवलिंग , मेरठ जिला कारागार में बना फुटबाल एवं गाजियाबाद जेल के बंदियों द्वारा बनाए गई मोदी जी व गणेश जी की पेंटिंग, मोमबत्ती ,दीए भेंट किए। मंत्री ने बुकलेट के माध्यम से रक्षाबंधन,करवाचौथ,दीवाली, भाईदूज जैसे त्योहारों को मनाये जाने के बारे में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने माननीय द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए गंभीरता से सुना समझा और एक अभिभावक की तरह अपना स्नेह दिया । माननीय ने बताया की कैसे उत्तर प्रदेश की जेलें अब असल मायनों में सुधारगृह बन गयी है और हर एक कैदी कारागार से एक अच्छा इंसान बन के निकल रहा है। श्री धर्मवीर प्रजापति ने मुलाकात के दौरान कारागार विभाग को और अधिक सुदृण किये जाने के बारे में विस्तृत चर्चा कर प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर सुधार हो रहा है और हर एक मायने में उत्तरप्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया कि प्रदेश की जेलों में सुबह बंदी गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र पढ़ते हैं। इससे उनकी सोच में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है। बंदियों को अपने किये पर पछतावा हो रहा है और वे सकारात्मक सोच से अपना काम कर रहे हैं एवं आपसी भाईचारा बनाए रखे हैं। बंदियों के खान-पान में सुधार किया गया है। उन्हें प्रतिदिन सुबह और शाम को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में इतना सुधार हुआ है कि फतेहगढ़ जेल में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एफएसएसएआई ने 5 स्टार रेटिंग दी है। इसी तरह, होमगार्ड विभाग में मा. मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। हाल ही में होमगार्ड विभाग ने धूमधाम से अपना हीरक जयंती समारोह मनाया। प्रदेश के एक लाख अटठारह हजार होमगार्डों को किसी तरह की समस्या होती है तो वे सीधे मुझसे या विभाग के शीर्ष अधिकारियों से मिल रहे हैं। मा. मुख्यमंत्री जी ने गृह विभाग से संबद्ध 34 हजार होमगाड जवानों को अब उनके अपने विभाग से ही वेतन दिया जा रहा है। सरकार ने पहली बार होमगार्ड विभाग के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई है। माननीय मंत्री ने अपनी भावनाएं व्यक्त की और कहा की होमगॉर्ड्स स्वयंसेवक है और हर एक स्वयंसेवक का दर्जा सर्वोच्च होना चाहिए जिसको सुनिश्चित करने के लिए मैं निरंतर पूरी श्रद्धा व निष्ठा से कार्य कर रहा हूँ। अंत में चलते चलते माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि धर्मवीर जी मैं आपके बेहतर भविष्य की लिए शुभकामनाएं करता हूं।

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिले यूपी के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मवीर प्रजापति प्रधानमंत्री ने सराहा उत्तर प्रदेश के कैदियों का हुनर,मंत्री ने भेंट किए…

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में अग्रवालधर्मशाला में तुलसी पूजन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में अग्रवालधर्मशाला में तुलसी पूजन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया   आगरा :तुलसी पूजन का शुभारंभ*कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण अग्रवाल जी…

पार्षद प्रत्याशी गजेंद्र वर्मा को स्थानीय लोगो का मिल रहा है भरपूर प्यार,बड़े अंतराल

वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी गजेंद्र वर्मा को स्थानीय लोगो का मिल रहा है भरपूर प्यार,बड़े अंतराल के साथ जीत होने का किया दावा।।   आगरा के वार्ड 55 के…

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस: बहुत बड़ा फैसला…शाही ईदगाह का सर्वे होगा

🛑श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस: बहुत बड़ा फैसला…शाही ईदगाह का सर्वे होगा मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए मथुरा की कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. मथुरा…

आरोही संस्था व डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के इतिहास

*संगीतकारों ने बांधा समा* आगरा दिनांक 24/12/22, आरोही संस्था व डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के इतिहास विभाग के साथ मिलकर यमुना संस्कृति महोत्सव-2022 का आयोजन विश्वविद्यालय के ग्राउंड मैं…

_स्वामी श्रद्धानंद ने गांधी को दी थी महात्मा की उपाधि : प्रतिकुलपति, पतंजलि विवि._

*कृष्ण गोपाल कपूर को मरणोपरांत मिली आर्य रत्न की उपाधि* रिपोर्ट कपिल गौतम आगरा  _स्वामी श्रद्धानंद ने गांधी को दी थी महात्मा की उपाधि : प्रतिकुलपति, पतंजलि विवि._ *स्वप्न में…

भारतीय जनता पार्टी बलकेश्वर मंडल के अध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल एवं  भारत भूमि विकास मंच की जिला अध्यक्ष बबिता गोयल के नेतृत्व में

  भारतीय जनता पार्टी बलकेश्वर मंडल के अध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल जी एवं भारत भूमि विकास मंच की जिला अध्यक्ष बबिता गोयल जी के नेतृत्व में सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री, 💥भारत…

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

।। कोसी कलां।। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। कोसी कलां के समीपवर्ती गांव हुलवाना में जिला कबड्डी संघ मथुरा के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता…

बहराइच *थाना विशेश्वरगंज में तैनात महिला सिपाही निधि सिंह ने क्यों कर ली अपनी आत्महत्या * मनोज त्रिपाठी

आज रात में प्रतिदिन की तरह महिला कांस्टेबल निधि सिंह ने खाना खाने के पश्चात अपने कमरे में सोने चली गई ,, जब सुबह देर तक वह नही कमरे को…

Flash Back एंबुलेंस चालक, PRO, अनक्वालिफाइड स्टाफ से अस्पताल मालिक बनाने तक सफ़र*

*Flash Back एंबुलेंस चालक, PRO, अनक्वालिफाइड स्टाफ से अस्पताल मालिक बनाने तक सफ़र* *29 डॉक्टरों के नाम पर 90 अस्पताल कई डॉक्टरों ने बताया लगाई है फर्जी डिग्रियां* स्वास्थ्य विभाग…